धारचूला । जिला रेडक्रास सोसायटी ने आपदा के समय शीघ्र राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्वालगांव का सर्वे किया। जिला रेडक्रास सोसायटी की सचिव उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा गुंज्याल के नेतृ्त्व में ग्वालगांव पहुंचे दल ने आपदा की दृष्टि से हर पहलू का गंभीरता से अध्ययन किया। आपदा के समय लोगों की कैसे मदद की जा सके, कैसे लोगों की जान बचाई जा सके , कैसे प्रभावितों तक दवा और जरूरी सामान पहुंचाया जा सके, इसका गहनता से अध्ययन किया गया।
डा. गुंज्याल ने बताया कि आपदा के समय लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाना चुनौती रहता है। यदि प्रभावित क्षेत्रों का गहनता से अध्ययन कर लिया जाए तो इससे काफी मदद मिल सकती है। दल में आपदा पर्यवेक्षक पूनम खत्री, ट्रेनर जीवन ठाकुर, अरविंद पांडे शामिल थे। एनएनएस कार्यकर्ताओं ने सर्वे के काम में सहयोग किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज धारचूला के प्रधानाचार्य एसके पांडे, शिक्षक जीएस कुंवर, दिनेश कुमार जोशी सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गुंज्याल समेत तमाम लोग मौजूद थे।