फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट से बनेगी नई पेयजल योजना

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। गर्मियों में पेयजल किल्लत से निजात दिलाने को मिली 5 करोड़ रुपये की टोकन मनी से पिथौरागढ़ के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। जिलाधिकारी सीएमएस नेगी की अध्यक्षता और विधायक मयूख महर की मौजूदगी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
तय हुआ कि आंवलाघाट से शहर के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम को योजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल निगम के अधिकारियों ने आंवलाघाट में पर्याप्त पानी होने की बात कही। साथ ही सड़क की समस्या उठाई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बदलू राम ने एक सप्ताह के भीतर सड़क को ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक महर ने पेयजल योजनाओं में जेनरेटर की व्यवस्था करने के साथ ही योजना में एक बड़ा टैंक बनाने को कहा, ताकि कम से कम चार दिन तक का पानी स्टोर किया जा सके। क्षेत्रीय विधायक ने विगत वर्ष पेयजल पर तीन करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी पानी न बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए उक्त रकम की बंदरबांट की जांच करवाने को डीएम से कहा। डीएम ने जिला मुख्यालय में पानी के अवैध संयोजनों पर रोष जताते हुए तत्काल इन्हें हटाने के आदेश दिए। लाइनों में लीकेज समाप्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने लाइन मैनों को बदलने पर जोर दिया। विधायक ने जिला चिकित्सालय, डिग्री कालेज, एसडीएस इंटर कालेज में बरसाती पानी को संग्रह करने की योजना तैयार करने को कहा। चटकेश्वर, नैनीपातल, महादेव धारा के अवशेष पानी का उपयोग करने को कहा। उन्होंने थरकोट झील का प्रस्ताव प्रस्तुत करने, चंडाक बिजली ग्रिड का अवशेष काम पूरा करने को कहा। बैठक में सीडीओ के साथ ही तमाम अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें