पिथौरागढ़। गोरखा रेजीमेंट के जवान सरयू नदी में राफ्ंिटग का लुत्फ उठा रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवे दिन सोमवार को सैनिकों को काली नदी में जौलजीवी से हंसेश्वर तक पांच किलोमीटर की राफ्ंिटग कराई गई। पैडलिंग, तैराकी आदि के टिप्स भी दिए गए।
प्रशिक्षण रिवर गाइड अरविंद नेगी, देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह आदि द्वारा दिया जा रहा है। राफ्ंिटग से पूर्व योगीराज बसंत गिरि, सुनील वर्मा, हीरा बल्लभ जोशी योग की बारीकियों से रू-ब-रू करा रहे हैं। साथ ही ध्यान एवं प्राणायम के टिप्स भी दिए गए। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सैनिकों को मंगलवार को जौलजीवी से घिंघरानी तक राफ्ंिटग कराई जाएगी।