फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवभूमि रजत जयंती पार्क के लिए 981.37 लाख रुपये मंजूर

Tue, 26 May 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रस्तावित रजत जयंती पार्क का डिजायन। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
पिथाैरागढ़। नगर निगम की ओर से नेड़ा-बस्ते वार्ड में प्रस्तावित देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए शासन की ओर से 981.37 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। पहली किस्त के रूप में 196.98 लाख की धनराशि जारी होने पर मेयर कल्पना देवलाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने सभी स्थानीय निकायों में रजत जयंती पार्क बनाए जाने का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए नगर निगम की ओर से पार्क की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पहली किस्त के रूप में निगम को धनराशि प्राप्त हो गई है।
मेयर ने बताया कि रजत जयंती पार्क पर्यटक एवं जिले के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल होगा। इसमें पर्वतीय शैली का प्रवेश द्वार, पानी का फव्वारा, ओपन एयर थिएटर, वर्षा जल संचय एवं संरक्षण समेत कई कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्क पिथौरागढ़ नगर को सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें