पिथौरागढ़। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग समूह ग की रविवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें 962 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। रविवार को जनपद के छह परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1597 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 527 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1070 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में जनपद के चार परीक्षा केंद्रों में कुल 1056 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 435 उपस्थित रहे जबकि 621 अनुपस्थित रहे। संवाद