फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 95 लाख से संवरेंगे नगर के आंतरिक मार्ग

Thu, 01 Jan 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। नगर पालिका वर्ष 2026 में 95 लाख रुपये की लागत से आंतरिक मार्गों का कायाकल्प करेगी। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने बताया कि सात वार्डों में 12 से अधिक आंतरिक मार्ग हैं। इनके रखरखाव, रेलिंग, टाइल्स के लिए पालिका की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी जिसे स्वीकृति मिल गई है। अधिशासी अधिकारी सूरज प्रकाश ने बताया कि आंतरिक मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 70 लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। इसके टेंडर लगा दिए गए हैं। आंतरिक मार्गों की दशा सुधरने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें