पिथौरागढ़। श्रम सुविधा केंद्र में श्रम कार्ड बनाने के लिए लगभग 60 श्रमिक ही पहुंचे। ऑपरेटर पंकज बिष्ट ने बताया कि विकासखंडवार श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। बीते बुधवार को कनालीछीना ब्लॉक के कार्ड बनाए गए। साल का आखिरी दिन होने के चलते बेहद कम श्रमिक केंद्र पहुंचे। ऐसे में कनालीछीना और बिण ब्लॉक के 60 श्रमिकों के ही श्रम कार्ड बनाए गए।