गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। तहसील गणाई के राजकीय इंटर कॉलेज शेराघाट में दसवीं कक्षा के छात्रों में मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। प्रधानाचार्य ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को स्कूल से निकाल दिया है।
शुक्रवार को शेराघाट में दसवीं कक्षा के चार छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते देखते चारों छात्र आपस में भिड़ गए। दो छात्रों ने दो छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह खाती ने बताया कि मारपीट में लिप्त दो छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि विद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी।