फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्रों में पेयजल संकट वाले समाचारों का तत्काल संज्ञान लें-आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल की दिक्कत को देखते हुए आयुक्त कुमाऊॅ मंडल राजीव रौतेला ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये पेयजल आपूर्ति की जनपदवार गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समाचार पत्रों में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित होने वाले समाचारों का तत्काल संज्ञान लेने को कहा।
विज्ञापन


आयुक्त ने गर्मी के सीजन में जो जलापूर्ति की जा रही है उसे काफी लचर एवं अनियोजित बताया। उन्होंने कहा कि हर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ग्रीष्मकाल एवं पर्यटक सीजन के दौरान पेयजल आपूर्ति को लेकर बतौर नोडल अधिकारी कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक कर जल संस्थान के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जल संस्थान के महाप्रबंधक, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों के व्हाट्सएप युक्त मोबाइल नंबर भी जारी करने को कहा ताकि जनता पेयजल से संबंधित समस्या व्हाट्सएप पर भी दे सके। उन्होंने कहा कि प्रति दिन समाचार पत्रों में पेयजल के संबंध में जो भी प्रकाशित हो रहा है उसका संज्ञान लें और अपना कार्य दुरूस्त करें। अधिकारियों से कार्यालय का मोह त्यागकर फील्ड में जाकर समस्या देखने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी को अपने क्षेत्र के बस स्टेशनों, अस्पतालों में जाकर भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने को कहा। बैठक में सीडीओ वंदना, एसई संजीव मिश्रा, ईई अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें