फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की सड़कों पर स्पीड बाइकर्स का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सड़कों पर तेज गति से दो पहिया वाहन दौड़ाने वाले कम उम्र के युवाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इनकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके गति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चंडाक रोड पर सुबह के समय सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए भ्रमण पर जाते हैं। इस सड़क पर कुछ मनचले युवा काफी तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। शुक्रवार को कुछ लोग तो इन बाइकों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की।

पुलिस के आने के बाद युवा वरदानी मंदिर वाली रोड से भाग गए। नगर के बैंक रोड, जीआईसी रोड, टकाना, जाखनी आदि जगहों पर भी लोग तेज गति से सड़कों पर वाहन चलाने वाले युवाओं से खौफजदा हैं। स्कूली बच्चों और महिलाओं के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कोतवाल पीएस नेगी का कहना है कि बगैर हेलमेट, तेज वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीआईसी में शुक्रवार को एसआई दिनेश चंद्र सिंह और संजय पुनिया ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें