फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मिले मानसिक, शारीरिक आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अर्पण संस्था ने एक्शन एड के सहयोग से कस्बे में महिला जागरूकता रैली निकाली। रामलीला मैदान में हुई सभा में एकल महिलाओं की दशा पर चर्चा की गई। कहा कि महिलाओं को शारीरिक और मानसिक आजादी मिलनी चाहिए। इस मौके पर संस्था की ओर से बिरखम में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज द्विवेदी ने कहा कि महिला और पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए हैं, दोनों के तालमेल से गाड़ी चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी संगठन की बबीता, एकता संगठन की किरन, गंगोत्री, काजल ने कहा महिलाओं का हर कीमत में सम्मान होना चाहिए। किमखोला की वनराजि रजनी देवी ने वन राजियों के नाम जमीन दर्ज न होने का मामला उठाया। महिला किसान संगठन की अध्यक्ष बसंती देवी ने जमीन का मालिकाना हक देने की मांग उठाई। वहां शोभा जोशी, गीता देवी, रेनू ठाकुर, प्रदीप पाठक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें