बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी में मालदार कुंवर महिराज सिंह बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने किया। उद्घाटन मुकाबले में कांडे किरौली की टीम ने चौकोड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराया।
कांडे किरौली की टीम ने 132 रन बनाए। चौकोड़ी की टीम मात्र 53 रन पर सिमट गई। अंपायर रमेश कुमार, धीरज मेहरा शामिल थे। इस दौरान वयोवृद्ध जमन सिंह मेहरा, रिटायर्ड खेल प्रशिक्षक सोबन सिंह मेहरा, चंद्र सिंह कार्की, प्रतियोगिता संयोजक मनीष पाठक, सह संयोजक सोनू मेहरा, ग्राम प्रधान चौकोड़ी मनोज कुमार सानी, माया दत्त जोशी, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश पांडे, सचिव हरीश भंडारी आदि थे।
धारचूला में सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
धारचूला। चौदांस खेल समिति धारचूला के आयोजन में स्टेडियम में सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबला चौदांस ए ने जीता। मुस्कान क्लब ने मात्र 51 रन बनाए। चौदांस-ए ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि रं कम्यूनिटी स्कूल के संस्थापक देवेंद्र सिंह गर्ब्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चौदांस खेल समिति के अध्यक्ष राम सिंह ह्यांकी, खेल सचिव मोहन सिंह ततवाल ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उप विजेता को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में बृजेश नबियाल, हेमंत बुदियाल अंपायर की भूमिका निभा रहे है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, रं कल्याण संस्था के संरक्षक महिमन सिंह हयांकी, अध्यक्ष के एस गर्ब्याल, प्रदुमन सिंह गर्ब्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार खैर, दौलत सिंह फकलियाल, लखन खैर, नंदा बिष्ट, लक्ष्मी रायपा, सभासद प्रेमावती कुटियाल आदि थे। संचालन राजेंद्र नबियाल ने किया।