फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 104 किलो मशरूम पैदा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट में स्वैच्छिक संस्थाओं और महिला समूहों ने एक महीने में 104 किलो मशरूम का उत्पादन किया है। मशरूम को धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी के बाजारों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन, प्रगति, पहल, उत्तरा और प्रबल की पहल पर चार महीने पहले बलुवाकोट के सरस बाजार के एक कमरे में मशरूम का उत्पादन किया। मशरूम उत्पादन से चार सामाजिक संस्था और तीन महिला समूह जुड़े हैं। उत्तरा समिति खेला के अध्यक्ष कैलाश सिंह धामी लोगों को मशरूम उत्पादन के टिप्स देते हैं। बताया गया कि नवंबर में 104 किलो मशरूम का उत्पादन प्लांट में हुआ।

मशरूम को बाजार में 150 रुपये किलो बेचा जा रहा है। परिवर्तन संगठन के अध्यक्ष रोहित खाती ने बताया कि मशरूम उत्पादन को एक उद्योग के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दो और मशरूम उत्पादन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मशरूम उत्पादन के लिए मांगे बंद पड़े स्कूल
पिथौरागढ़। परिवर्तन संगठन के अध्यक्ष रोहित खाती ने बताया कि संस्था ने मशरूम उत्पादन के लिए छात्रसंख्या के अभाव में बंद हो चुके सरकारी स्कूल भवनों को समूहों को आवंटित करने का मामला मुख्य विकास अधिकारी वंदना के सामने उठाया है। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात कर जल्द निर्णय लेने की बात कही है। यह भवन समूहों को मिल जाते हैं, तो मशरूम उत्पादन के साथ ही समूहों की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें