पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपीएस के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक और विशिष्ट अतिथि देवानी मलिक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने जनरल स्व. बीसी जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। चेयरमैन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार द्वारा प्रस्तुत की गई वार्षिक आख्या पर खुशी जताई।
उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र शुभांशु कलखुड़िया, हर्षित पांडेय, विनय थापा, सावली द्विवेदी को स्कालर ब्लेजर, मलिका सूद, निशि कर्ण, कुनाल, राहुल मेहता, विवेक, मालविका, निकिता, दीपेश शाह, पंकज पानू, आयौज सिंह, क्षितिज, अनुराग, राहुल खर्कवाल को मैडालियन, गौतम, आकाश, निकिता, निशांत, आरती, खुशबू, गौरव, ईशा, शाश्वत, संजना, शिवांशी, दिगंबर, नंदनी, प्रकाश, श्वेता, नीतिश, पीयूष को स्कालर टाई से सम्मानित किया।
पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर नकुल, हर्षित, सौरभ (ताइक्वांडो), बैडमिंटन में विनीत, बास्केटबाल में ज्योति, क्रिकेट में कवींद्र, आर्ट में मनीष और हिंदी वाद-विवाद में सावली, विनीता, अनुराग, एनसीसी आरडी परेड के लिए स्नाबू न्युपाने को सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। संचालन मलिका साहू, सताशा, आरती, शुभम जोशी, पीयूष, हरिकांत ने किया।