फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली में बहा कुमाऊं स्काउट का पोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के नजंग नाले में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कुमाऊं स्काउट का एक पोर्टर काली नदी में गिर गया। पोर्टर को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने खोजबीन शुरू कर दी है। पोर्टर सेना का सामान पहुंचाकर नजंग से लौट रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को धारचूला तहसील के नजंग नाला में कुमाऊं स्काउट का पोर्टर दीपक कुमार निवासी गलाती फुलतड़ी पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर काली नदी में बह गया। सूचना पर प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और सेना के जवानों ने उसकी खोज शुरू कर दी है।

डीएम सी रविशंकर ने सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में काली नदी के किनारे खोजबीन का कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उधर, एक अन्य घटना में मुनस्यारी तहसील के ग्राम तोमिक गांव निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह की झापुली से तोमिक जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद राजस्व टीम राजस्व उपनिरीक्षक घटना स्थल को रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें