फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की यशस्वी ने जीते दो कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली में 12 से 25 जून तक हुई 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की 13 वर्षीय शूटर यशस्वी जोशी ने 10 मीटर पिस्टल की यूथ व्यक्तिगत और संयुक्त टीम केटेगरी में दो कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। यशस्वी जोशी उत्तराखंड से खेलकर दो मेडल प्राप्त करने वाली पिथौरागढ़ की पहली शूटर है।
विज्ञापन

दिल्ली के डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 18वीं कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में यशस्वी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 565 प्वाइंट के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में 189.2 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की संयुक्त टीम में भी यशस्वी चौथी रैंक लाने में कामयाब रही। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को कुल तीन पदक प्राप्त हुए। इसमें दो मेडल यशस्वी के नाम रहे। यशस्वी इससे पूर्व राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 10 एवं 25 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। सीडीओ वंदना, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हरिदत्त कापड़ी, पद्मश्री जसपाल राणा, एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू, संजय उप्रेती, राजेश मोहन उप्रेती, निर्मल पांडे, कैैलाश जोशी, जगदीश जोशी, ज्योति जोशी, ऊषा उप्रेती, डा.हेम पांडेय, संजय पांडे ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

27 पीटीएच 03 पी - शूटर यशस्वी जोशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें