पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से केएमवीएन की ओर से चलाया जा रहा राफ्टिंग प्रशिक्षण शनिवार को भी जारी रहा। सुबह केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने प्रशिक्षणार्थियों को योगाभ्यास कराया। युवाओं ने स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया।
सरयू नदी में घाट से पंचेश्वर तक 25 किमी राफ्टिंग की। प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रजाति के 40 पौधे उपलब्ध कराए। डीएफओ ने उल्का देवी यात्री वाटिका में एक पौधा धरती के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। डीएफओ ने कहा प्रशिक्षणार्थियों को वर्ड वाचिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, वेद प्रकाश भट्ट, हर सिंह, पवन कुमार, संजय आदि मौजूद थे।