फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हीकरण की मांग पर तेज हुआ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को भारी संख्या में लोग अनशन स्थल पर जुटे और सरकार से मांग की कि चिन्हीकरण के मानकों को शिथिल किया जाए और जब तक सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो जाता तब तक प्रक्रिया को जारी रखा जाए।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में सैकड़ों लोग अब भी चिन्हीकरण से वंचित हैं। बुधवार को क्रमिक अनशन पर रमेश थलाल, काशी राम शाही, खीम सिंह ठगुन्ना, हरक सिंह, गोपाल सिंह और वीर सिंह बैठे, जबकि कई लोगों ने समर्थन में धरना दिया। उक्रांद नेता रमेश थलाल ने कहा कि सरकार की पक्षपातपूर्ण नीति के विरोध में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। उधर, उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने लोगों की एकजुटता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें