थल (पिथौरागढ़)। उन्मुक्त चंद क्रिकेट प्रतियोगिता बलतिर स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में बलतिर की टीम ने जेएमएस डीडीहाट की टीम को हराया। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
फाइनल में पहले खेलते हुए बलतिर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। इसमें रोहित ने 65 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी डीडीहाट की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन वह 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 215 रन ही जुटा पाई। इसमें नीरज सौन ने 72 रन का योगदान दिया। बलतिर की टीम ने 19 रन से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जेएमएस डीडीहाट के शिवा राणा को दिया गया। मैन ऑफ द मैच डीडीहाट के नीरज सौन को, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार योगेश कन्याल को मिला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शमशेर सत्याल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। समापन के अवसर पर डीडीहाट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, बालक सिंह चुफाल, रवि डसीला, भगवान सिंह, मनोहर क्वीरियाल, नरेंद्र रावत, दुर्योधन कुमार आदि थे। अंपायरिंग सुनील लोहनी और शैलेंद्र बृजवाल ने की। आंखों देखा हाल अमरजीत, महिपाल टम्टा, केजी पंत, नीरज जोशी, सोनू पानू ने सुनाया। स्कोरर सुरेश चंद और नीरज कुमार थे। आयोजक गजेंद्र सिंह गंगू ने सभी का आभार जताया।