अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन क्रिकेट कप प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। एनसीसी की टीम ने 12 ओवरों में 85 रन बनाए। जवाब में बेड़ा की टीम ने भी 12 ओवरों में ठीक 85 रनों का स्कोर बनाया। मैच का परिणाम निकालने के लिए एक-एक ओवर का अतिरिक्त मैच हुआ। इसमें एनसीसी के टीम ने सिर्फ चार रन जुटाए, जबकि बेड़ा की टीम ने यह लक्ष्य तीन गेंदों में ही हासिल कर लिया।
बेड़ा की टीम अब छह अंकों के साथ अपने पूल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मैच में निर्णायक प्रियांशु धामी, देवेश पाल थे। आंखों देखा हाल हिमांशु धामी ने सुनाया। स्कोरर सोनू धामी थे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में गणेश धामी, नितेश पाल, पवन बिष्ट, अमित पाल, डिगंबर पाल आदि सहयोग दे रहे हैं।