फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल के विद्यार्थियों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीताल डीएसबी कॉलेज के विद्यार्थियों के दल ने मंगलवार को पर्यटक आवासगृह में हिमालय बचाओ की शपथ ली। 25 विद्यार्थियों का यह दल शैक्षिक भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचा है।
विज्ञापन


विद्यार्थी प्रयोगात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सफाई अभियान भी चला रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने विद्यार्थियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाते हुए कहा कि हिमालय के सुरक्षित रहने पर ही सभी का जीवन सुरक्षित रहेगा।

विद्यार्थियों के साथ आए प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी गांवों में अध्ययन करेंगे और सफाई के प्रति चेतना जागृत करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय बचाओ का शपथपत्र भी भरा। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, पद्म सिंह, भूपेंद्र सिंह, गणेश बोरा, प्रदीप भाकुनी, राजेंद्र शाह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें