फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखक डा. पांगती को याद किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रख्यात लेखक और साहित्यकार डॉ. शेर सिंह पांगती को याद किया गया। बुधवार को जनजाति संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि डॉ. पांगती के निधन से एक महान अध्येता खो दिया है। डॉ. पांगती का 24 अक्तूबर को देहरादून में निधन हो गया था। डॉ. पांगती के कामों को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने जोहार की संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महान योगदान दिया था।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. पांगती के पुत्र मनोज पांगती भी उपस्थित थे। डा. पांगती ने ही यहां जनजाति संग्रहालय की स्थापना की थी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लक्ष्मण सिंह पांगती ने डॉ. पांगती के साथ बिताए दिनों को याद किया। कहा कि वह सादगी पसंद थे और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनका अध्ययन और लेखन तथ्यों पर आधारित था। उन्होंने इस क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। वह प्रकृति प्रेमी थे और संस्कृति की गहराई को जानते थे। इस कार्यक्रम में तारा पांगती, रुद्र सिंह पंडा, गोकर्ण सिंह, मंगल सिंह, हयात सिंह, राजेश्वरी पांगती, भूपेंद्र पांगती, मुन्ना पांगती, पूरन पांडे, कुंदन पांगती, जितेंद्र पांगती, शंकर धर्मशक्तू, लक्ष्मण धर्मशक्तू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें