फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट का एटीएम एक महीने से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट बाजार में लगा भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम एक महीने से ठप पड़ा है। कस्बे में यही एकमात्र एटीएम है। एटीएम बंद होने से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि एटीएम सेवा शीघ्र बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा गया कि यदि बैंक एटीएम का संचालन कर पाने में सक्षम नहीं है तो इसे बंद करा दे।
विज्ञापन


झूलाघाट बाजार के लगभग सभी व्यापारियों, पुलिस, कस्टम विभाग, सरकारी कर्मचारियों, खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों के पास एटीएम कार्ड हैं, लेकिन एटीएम बंद होने से लोग इस कार्ड का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। यहां का एटीएम अक्सर बंद रहता है। व्यापारी बृजेश गड़कोटी ने कहा कि एटीएम खराब होने के बाद जब भी इसकी मरम्मत होती है वह सिर्फ दो दिन ही चल पाता है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि यह ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है।

बैंक के प्रबंधक इस खराबी को दूर करने का कोई प्रयास नहीं करते। प्रदर्शन करने वालों मेें दिनेश भट्ट, काशी राम, सिद्धराज जोशी, गोवर्धन भट्ट, दिवाकर भट्ट, भुवन पंगरिया, हेमंत पंगरिया आदि शामिल थे। उधर, स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक एनएस रावत ने कहा है कि किन कारणों से एटीएम बंद हुआ है, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। जल्दी एटीएम चालू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें