पिथौरागढ़। छोटा कैलाश की यात्रा पर गया 13वां दल यात्रा पूरी कर लौट आया है। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में बुरांश के जूस के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रियों ने एक शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम पर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया।
यात्रियों ने उल्का मंदिर स्थित यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। यात्री पिथौरागढ़ की सुंदरता से अभिभूत नजर आए। यात्रा दल में 13 लोग शामिल थे। यात्री भोजन करने के बाद अल्मोड़ा रवाना हो गए। यात्रियों का स्वागत करने वालों में समन्वयक गंगा राम, हर सिंह रावल, पद्म सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, हंसी बिष्ट, नारायण दत्त, प्रदीप आदि शामिल थे।