पिथौरागढ़। कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों ने कारगिल शहीद किशन सिंह भंडारी (सेना मेडल) को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
शहीद के निवास पर पहुंचे लोगों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया। शहीद की पत्नी वीरांगना तनुजा भंडारी को शाल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडेय, बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, एसडीएस राइंका के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी, बार संघ उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, अधिवक्ता कृष्णा सिंह बिष्ट ने कहा कि शहीद किशन सिंह भंडारी के कारगिल की लड़ाई में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे ही वीर जवानों के कारण आज देश सुरक्षित है।
शहीद की वीरांगना तनुजा भंडारी ने कहा कि उनके पति और उनको दिया गया सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा। लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला ने शहीद के सम्मान में भजन प्रस्तुत किया। संचालन जुगलम किशोर पांडे ने किया।