फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल निगम के दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत न करने और सीवर की गंदगी सड़कों पर बहने से युवक कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पेयजल निगम के कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में पेयजल निगम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि जगदंबा कालोनी में स्टेडियम के पास का रास्ता पेयजल निगम ने सीवर लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया था, इसकी मरम्मत विभाग नहीं कर रहा है।

यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक जोशी ने कहा कि सीवर लाइनों से गंदगी लगातार बहती रहती है। कुमौड़ में लंबे समय से सीवर की गंदगी बह रही है। सूचना देने के बाद भी सीवर लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही। प्रदर्शन में करन सिंह, कमलेश कसन्याल, आनंद धामी, पारस महर, अरुण कुमार, महेश धामी, करन लाबट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें