फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसान की पत्नी को 80 हजार का चेक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक किसान की पत्नी को 80 हजार का चेक दिया
विज्ञापन

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। डोलडुंगरी गांव के किसान सुरेंद्र सिंह के परिजनों को कांग्रेस ने 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। यह धनराशि देने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत गांव पहुंचे। सुरेंद्र सिंह ने 12 दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर दी थी। वह बैंक से लिए गए कर्ज के कारण भारी तनाव में थे।

पंत ने मृतक किसान की पत्नी मंजू देवी, बेटा राकेश और बलवंत को यह धनराशि सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस अभी पीड़ित परिवार की मदद करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान की मौत के 12 दिन बीतने पर भी सरकार की तरफ से एक पैसे की मदद नहीं मिली है। उल्टा प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है कि उसके 100 दिन के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में दो किसान मौत को गले लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से दी गई मदद पर पीड़ित परिवार ने आभार जताया। कहा कि अभी उन पर बैंक का कर्ज है। परिवार की हालत बेहद खराब हो गई है। मुखिया की मौत के बाद परिवार दुखों से घिर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें