फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच में लगातार लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/कनालीछीना। पिथौरागढ़-तवाघाट और टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते जाम लगने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर सतगड़ से पलेटा तक दो किमी के हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पहाड़ी को काटा जा रहा है। पहाड़ कटान से गिर रहे मलबे को हटाने में समय लग रहा है। इस कारण दिन में कई बार जाम लग रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर में कई बार जाम लगा। बलुवाकोट से पिथौरागढ़ आ रहे युवक रोहित खाती ने बताया कि सतगड़ में करीब एक घंटे तक फंसना पड़ा।

सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता अमोल डे ने बताया कि अक्तूबर तक कार्य पूरा करना है, इसलिए तेजी से काम किया जा रहा है। कम से कम जाम लगे इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घाट से शहर के ऐंचोली तक बारहमासी सड़क का काम चल रहा है। पहाड़ कटिंग के कारण मटेला, गुरना समेत कई स्थानों में यातायात बाधित हो रहा है। बुधवार को भी 29 किमी लंबी इस सड़क पर कई बार जाम लगा। सड़क पर गिर रहे मलबे को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था ने मशीनें लगा रखी हैं। जाम में फंसने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें