फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैय्यापौड़ी के लोगों ने अबकी बार वोट नहीं के नारे के साथ प्रर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट से पैय्यापौड़ी जाने वाली सड़क की दशा खराब होने से पैय्यापौड़ी के लोग इतने खफा हैं कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


प्रबल संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में लामबंद लोगों ने बृहस्पतिवार को पैय्यापौड़ी गांव में एकत्र होकर रोड नहीं तो अब की बार वोट नहीं के नारों के साथ सड़क की दुर्दशा के विरोध में नारेबाजी की। गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की सूचना 18 मार्च को मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में दी दे दी थी। सीडीओ को भेजे पत्र में कहा गया है कि पैय्यापौड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क की दशा बेहद खराब है। कई स्थानों में सड़क काफी संकरी है। मार्ग में कई हादसे हो चुके हैं। सड़क हादसों में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। निर्माण के 20 साल बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी गई है। जनता की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। सरकार 250 से अधिक परिवारों की सुध नहीं ले रही है।

शासन, प्रशासन की अनदेखी को लेकर वह लोग चुनाव बहिष्कार करने पर विवश हैं। चुनाव बहिष्कार का एलान करने वालों में रमेश सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, तुलसी देवी, शेर सिंह थापा, सुंदरी थापा, विक्रम सिंह, बसंती थापा, सुमन रैखोला, लक्ष्मी देवी, मनोज सिंह, ममता देवी, विशन सिंह, मनीष थापा, हंसा देवी, पंकज सिंह भंडारी, आलम सिंह, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल सिंह धामी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें