फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त हो रही संस्कृति का संवर्धन और संरक्षण करने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय संग्रहालय एवं प्रेक्षागृह पिथौरागढ़ में दो दिवसीय व्याख्यान माला संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विलुप्त हो रही संस्कृति का संवर्धन और संरक्षण करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकीय संग्रहालय पिथौरागढ़ के प्रभारी डॉ.चंद्र सिंह चौहान ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक विरासत के बारे में बताया। पुरातात्विक धरोहरों के महत्व से भी अवगत कराते हुए उन्होंने विलुप्त हो रही संस्कृति का संरक्षण करने के प्रयासों पर जोर दिया। डॉ.प्रेमलता पंत, डॉ.सरोज वर्मा, डॉ.हेम पांडेय ने भी अपने विचर व्यक्त किए। पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ के इतिहास विभाग के डॉ.हेम चंद्र ने कार्यक्रम का समापन करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने को कहा ताकि संस्कृति के संवर्धन को लेकर प्रयास हो सकें।

इस कार्यक्रम में रमेश चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह धर्मशक्तू, अनिल कापड़ी, भवान सिंह, भरत सिंह, शमशेर मेहता, गोविंद महर, गोविंद वल्दिया, चंद्रकला देवलाल, भैरवी नगरकोटी, उमेश कुमार सहित जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें