फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री से मिले स्वजल कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में स्वजल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने देहरादून में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने स्वजल के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने, लंबित वेतन, भत्तों का भुगतान करने, विभागीय ढांचे को यथावत बनाए रखने की मांग उठाई। उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित एक हजार करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं जो केंद्र सरकार को भेजी गई हैं उन पर मंत्री का आभार जताया।

इस मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी, स्वजल के संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। पिथौरागढ़ स्वजल के रवि पंत, विद्यासागर, चारू चंद्र द्विवेदी, कमलेश मेहरा, शमशेर मेहता, शंकर पाटनी, डीडी कांडपाल, निर्मल भट्ट, जीवन पांडेय ने कार्मिकों के हित में लिए गए निर्णय पर मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें