फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 11 बजे से ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना भर्ती को लेकर अभ्यर्थी रात से ही जद्दोजहद कर रहे हैं तो सेना और पुलिस तड़के से मशक्कत कर रही है। दौड़ में जल्दी नंबर आने को लेकर अभ्यर्थी रात से ही भर्ती स्थल पर डेरा डाल दे रहे हैं। सुबह चार बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो देर शाम तक चल रही है।
विज्ञापन


रात करीब 11, 12 बजे से भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो जा रहा है। मंगलवार सुबह 4 बजे चंपावत, पूर्णागिरि, बाराकोट के करीब 1400 अभ्यर्थी भर्ती स्थल के पास बनाए गए बैरीकेडिंग में पहुंचे थे। 5 बजे तक यह आंकड़ा 1600 को पार कर गया। ठीक चार बजे से सेना के जवानों ने अभ्यर्थियों को क्रम से बैठाना शुरू किया। क्रम से अभ्यर्थियों को टुकड़ियों में भर्ती स्थल पर भेजा गया। इससे पहले तड़के तीन बजे पुलिस की टुकड़ी ने एपीएस तिराहे पर मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस केवल अभ्यर्थियों को ही भर्ती स्थल पर जाने दे रही थी। इस व्यवस्था में 10 उप निरीक्षक, 40 जवान तैनात हैं।

पिथौरागढ़ भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान के दिशा-निर्देशन में चल रही भर्ती में लैंसडाउन और आगरा से एक-एक कर्नल रेंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। उनके नेतृत्व में सेना का दल भर्ती प्रक्रिया को निपटा रहा है। स्थानीय सेना के 110 अधिकारी और जवान भर्ती की बाहरी व्यवस्था को बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन


जमीन पर गिर पड़े कई अभ्यर्थी
पिथौरागढ़। मंगलवार को सेना भर्ती के दूसरे दिन कई अभ्यर्थी दौड़ते समय गिर पड़े। सुबह करीब 10 बजे अंतिम चरण की दौड़ चल रही थी एक अभ्यर्थी 400 मीटर के ट्रैक में तीन चक्कर पूरे करते से समय थककर गिर पड़ा। एक अभ्यर्थी चौथे चक्कर में गिर पड़ा। एक के पैर में मोच आई थी, तो दूसरा थकान से बुरी तरह हांफ रहा था। सेना का चिकित्सा दल दोनों अभ्यर्थियों को मेडिकल टेंट में ले गया। वहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। दोनों की स्थिति थोड़ी देर में सामान्य हो गई थी। जिसके पैर में मोच आई वह युवक नंगे पैर दौड़ रहा था। रातभर जागे रहने और ठंड के कारण भी कई युवक दौड़ पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

असफल अभ्यर्थियों में भी हौसला बरकरार
पिथौरागढ़। दौड़ में असफल रहने वाले युवाओं में अगली बार फिर प्रयास करने का जज्बा साफ दिखाई दिया। जैसे ही दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को मैदान से जाने को कहा गया तो यह लोग दौड़ लगाकर भर्ती स्थल से हंसते, मुस्कराते हुए निकले। कई युवाओं ने अगली बार फिर सेना भर्ती के लिए प्रयास करने की बात कही। ब्यूरो

तहसीलवार भर्ती से कम है भीड़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के युवाओं की तहसीलवार हो रही भर्ती के कारण भीड़ सीमित है। एक दिन में 1500, 1600 ही अभ्यर्थी ही भर्ती में शामिल हो रहे हैं। कुछ युवा टैक्सियों को बुक करके आ रहे हैं तो अधिकतर टैक्सियों में टिकट देकर पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। रोडवेज द्वारा टनकपुर, चंपावत से लगाई गई 13 अतिरिक्त बसों से सेना भर्ती के लिए युवा पहुंच रहे हैं। ब्यूरो

आवास की मुफ्त मिल रही सुविधा
पिथौरागढ़। सेना भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के लिए होटल एसोसिएशन, नगरपालिका और प्रशासन ने कई स्थानों पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है। होटलों, बारातघरों में भर्ती में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों को निशुल्क ठहराया जा रहा है। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है। ब्यूरो
विज्ञापन


आज इनकी होगी भर्ती
भर्ती के तीसरे दिन बुधवार को मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट और देवलथल तहसील के अभ्यर्थी सेना भर्ती में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें