पिथौरागढ़। जिला प्रोटोकाल अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह 30 नवंबर को पिथौरागढ़ के भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्य सचिव पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, प्रस्तावित थरकोट झील क्षेत्र और मोस्टमानू ईको टूरिज्म स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्य सचिव के दौरे से थरकोट झील का काम जल्द शुरू होने के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंडाक के मोस्टामानू में पर्यटन विकास की उम्मीद जाग गई है। मोस्टामानू को सरकार ने टूरिस्ट डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।