फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए मतदान से जुड़े कार्मिकों को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


पांचों नगर निकाय क्षेत्रांतर्गत 18 नवंबर को संपन्न होने वाले निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने वाले समस्त पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को प्रभारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण डीडी पंत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतपेटी तैयार करना, उसे सील करने, मतपत्र लेखा तैयार करने आदि का प्रशिक्षण दिया। अधिकारी, कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि निर्वाचन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होती है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षक डीडी पंत ने बताया कि 18 नवंबर को मतदान प्रक्रिया प्रात: आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। पांच बजे पीठासीन अधिकारी मतदान कक्ष से बाहर जाकर लाइन में लगे सभी मतदाताओं को पर्ची क्रम संख्यावार उपलब्ध कराएंगे। बताया कि मतदान कक्ष के भीतर मोबाइल का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। पीठासीन अधिकारी को प्रत्येक दो घंटे में पड़े मतों का विवरण निर्धारित प्रारूप में अंकित करना आवश्यक होगा। दिव्यांग, अशक्त, बुजुर्ग, गर्भवती, नवजात बच्चे की मां को मतदान में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, रिटर्निंग अधिकारी एसके पांडेय, आरके पांडेय, वैभव गुप्ता, तुषार सैनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें