फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में सम्मानित होंगे 96 स्काउट-गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साल भर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 96 स्काउट-गाइडों को नवंबर में देहरादून में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 से 29 अक्तूबर तक मिशन इंटर कॉलेज और एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में स्काउट, गाइड का तृतीय सोपान शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने स्काउट और गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। कहा कि 14 से 18 नवंबर तक राज्य पुरस्कार जांच शिविर के साथ ही बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, एडवांस स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्काउट, गाइड की गतिविधियों पर एक पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में प्रकाश उप्रेती, सीबी पाल, राम लाल सागर, मोहन चंद्र पाठक, टीएन जोशी, अजय सार्की, डॉ. आशा जोशी, विजय लक्ष्मी साह, देवकी बोरा, यशोदा कांडपाल, सरोज डीनियां, भागीरथी सेमिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें