फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए आंदोलन 50वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से पाभें के लिए स्वीकृत 7.2 किमी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 50वां दिन पार कर गया है। संघर्ष समिति ने सड़क का काम शुरू होने तक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को कैलाश सिंह और कमल किशोर क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि सरकारी तंत्र ने बेल पट्टी के भामा, जाखनी, पाभें, डोडरी क्षेत्र के लोगों की हमेशा उपेक्षा की। जन संघर्ष के बाद वर्ष 2013 में सड़क मंजूर हुई। 2016 में टेंडर लगे, लेकिन निर्माण नहीं किया गया। आज जब जनता सड़क पर उतरी तो वन भूमि का निस्तारण किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण अब भी नहीं किया जा रहा है।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पूरन महरा, संरक्षक पुष्कर भंडारी ने भी विचार रखे। आंदोलन के समर्थन में खीम सिंह महरा, राजेंद्र कोठारी, नारायण चंद्र, चंद्र सिंह महरा, कैलाश भंडारी, चंद्र सिंह भंडारी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें