फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठूं मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में अगस्त में होने वाले आठूं मेले के आयोजन पर चर्चा की गई। तय किया गया कि आठूं मेले में विभिन्न गांवों के खेलदल हिरन चीतल, हिलजात्रा का प्रस्तुतीकरण करेंगे। गमारा की पूूजा के साथ 17 अगस्त को आठूं महोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन


खेलदलों में पुनेड़ी, तड़ीगांव, मढ़-सिलोली, घुंसेरागांव, पंडा, बस्ते, हुड़ेती, बड़ौली, विषाड़, कुच्चा, रावलगांव, सौनगढ़, दिगारा, शिवाजीनगर, स्यूंनी पांगर, जाखपुरान, जजुराली, थरकोट, मर्सोली, ड्यौदार को आमंत्रित किया जा रहा है। हिलजात्रा प्रदर्शन के लिए सतगढ़, कनालीछीना, सिरौली, भांतड़, उड़ई, नखनौली, जाखपुरान, नगरौड़ा, खतीगांव, चमाली, थरकोट को आमंत्रण भेजा गया है। गमारा की पूूजा के साथ 17 अगस्त को आठूं महोत्सव शुरू होगा। 18 अगस्त को हिलजात्रा के साथ मेले को भव्य रूप दिया जाएगा।

बैठक में भूपेंद्र माहरा, नवीन भट्ट, दीपक नगरकोटी, राकेश साह, गिरीश पाठक, शुभम साह, पंकज जुकरिया, नीरज जोशी, अशोक पाटनी, उमेश जोशी, मोहित जोशी, मनीष लोहिया, विजय कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें