फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलापुल के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही लापता लोगों की खोजबीन का कार्य जारी है। राहत शिविरों में 96 परिवारों के 374 लोग रह रहे हैं। मंगलवार रात भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गए नाचनी झूलापुल के पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तहसील धारचूला में आपदा से क्षतिग्रस्त तीन योजनाओं में जलापूर्ति सुचारु की गई। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि एडीबी के माध्यम से नाचनी झूलापुल के पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। बताया कि 13 जुलाई को देहरादून में आयोजित बैठक में उक्त पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद पुल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा नाचनी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावितों के लिए राहत शिविर बनाया गया है। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से प्रावि मुकरम क्वीटी में कमल राम के परिवार के नौ सदस्यों को रखा गया है।

पंचायत घर तेजम में शिविर लगाकर 12 परिवारों के 42 व्यक्तियों को ठहराया गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को भी 17 स्थानों में प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 96 परिवारों के 374 व्यक्ति रह रहे हैं। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने पर थल में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सौ बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित घरों तक पहुंचाया। रेडक्रास सोसाइटी द्वारा भी आपदा क्षेत्रों में विभिन्न आवश्यक सामग्री प्रभावितों को बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें