फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से उखड़कर बिजली की लाइन में गिरे पेड़ सीमांत की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। बुधवार शाम को तेज अंधड़ से ओगला के पास चार पेड़ उखड़कर 33 केवीए की बिजली लाइन पर गिर गए। विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से धारचूला सहित सीमांत के सभी गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम को ओगला क्षेत्र में तेज अंधड़ चला। अंधड़ से ओगला और अस्कोट के बीच में चार बड़े पेड़ उखड़कर 33केवी की बिजली लाइन पर गिर गए। पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला समेत नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गर्मी के सीजन में बिजली गुल रहने से घाटी वाले क्षेत्रों में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं आने से कामकाज प्रभावित हुए। बिजली पर निर्भर व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दूध व आइसक्रीम बेचने वाले व्यापारी भी परेशान रहे। फोटो स्टेट की सुविधा नहीं होने से दूर दराज गांवों से विकासखंड और तहसील में आए लोगों के कामकाज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें