फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम सुरभि के चेहरे पर आई मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जन्म से कटे होंठ का दंश झेल रही एक मासूम के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। एनएचएम के स्माइल अभियान के तहत मासूम की हल्द्वानी में प्लास्टिक सर्जरी हुई। सफल सर्जरी के बाद मासूम को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


धारचूला के छलता छिलासो गांव निवासी बेहद गरीब परिवार के रघु कुमार और सुुपति देवी की नौ माह की बेटी सुरभि का होंठ जन्म से ही कटा था। इस बीच वरदान संस्था परिवार की मदद के लिए आगे आई और सरकारी योजना की जानकारी दी। संस्था की पहल के बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद यहां राज्य व्याधि निधि के तहत पंजीकरण किया गया। इसके बाद इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल भेज दिया गया।

हल्द्वानी में मासूम की प्लास्टिक सर्जरी सफल रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि एनएचएम की स्माइल योजना के तहत शारीरिक विकृतियों के साथ पैदा होने वाले बच्चों का निशुल्क इलाज किया जाता है। इसमें केंद्र सरकार 90 फीसदी, जबकि राज्य सरकार 10 फीसदी भुगतान करती है। इस योजना के तहत बच्ची की हल्द्वानी में प्लास्टिक सर्जरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें