फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 बालिकाओं ने मार्शल आर्ट सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में राष्टीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 90 दिनी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त 64 बालिकाओं ने मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या रजनी जोशी ने कहा कि प्रथम चरण में कक्षा 9 और 10 के बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया है। द्वितीय चरण में अन्य कक्षाओं की बालिकाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीक्षा राज ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए प्रत्येक बालिका को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें