पिथौरागढ़। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति सिंगदा के अध्यक्ष मान सिंह सामंत ने विदेश राज्यमंत्री विजय कुमार सिंह के पंचेश्वर बांध तो बनकर रहेगा, बयान पर आपत्ति जताई है। कहा है कि विदेश राज्यमंत्री ने बांध प्रभावितों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। कहा कि पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र के लोगों को कहां पर बसाया जाएगा, उनके लिए क्या व्यवस्था होगी, इस पर विदेश राज्यमंत्री कुछ नहीं बोले। आरोप लगाया कि सरकार बांध प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किए बगैर उन्हें बांध में डुबो देना चाहती है। कहा कि सरकार को पहले डूब क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, उसके बाद बांध को लेकर किसी प्रकार की बयानबाजी करनी चाहिए।