फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन जल संस्थान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बांहों में काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सातवें वेतनमान के अनुसार अवशेषों का भुगतान करने समेत कई मांगें उठा रहे हैं।
विज्ञापन


संगठन के मंडलीय सचिव गोविंद सिंह डीनियां के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि एक दिसंबर 2017 को जल संस्थान के महाप्रबंधक को मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया था। साथ ही सातवें वेतन आयोग के अवशेष का भुगतान 15 दिन के भीतर न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मांग पर कोई गौर नहीं किया।

इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की मांग लंबे समय से की जा रही है। संगठन चाहता है कि वर्तमान में अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मियों को नियुक्ति में वरीयता दी जाए। सीवर संवर्ग, पंप चालक संवर्ग की पदोन्नति नहीं की जा रही है। डिप्लोमाधारियों की संगणक पद पर पदोन्नति की सूची जारी नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में कई कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें