फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगोल के विद्यार्थियों ने किया क्षेत्रीय सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज चौरपाल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भूगोल विषय के लिए क्षेत्रीय सर्वेक्षण कराया गया। विद्यार्थियों ने शैलेश्वर गुफा के विकास के लिए सुझाव दिए। प्रधानाचार्य टीका राम भट्ट के निर्देशन में विद्यार्थी मड़कनाली पहुंचे।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आंकड़े एकत्र किए। क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक पहलुओं का अध्ययन किया। शैलेश्वर गुफा भी देखी। विद्यार्थियों ने गुफा के विकास के लिए कई सुझाव दिए। भूगोल प्रवक्ता आनंद सिंह ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय सर्वेक्षण का महत्व बताया। कहा कि क्षेत्रीय सर्वेक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी के माध्यम से पर्यटन विभाग को भेजी जानी है। भ्रमण में प्रवक्ता हीरा सिंह धानिक, नवीन चंद, प्रयोगशाला सहायक श्याम सिंह भंडारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें