फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपदेव-पौण सड़क पर डामर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पपदेव से पौण जाने वाली सड़क पर 10 वर्ष बाद भी डामर नहीं हुआ है। पांडेगांव नाले का पुल तोड़ने के बाद लोनिवि ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पपदेव-पौण सड़क को ही खोल रखा है, लेकिन सड़क कच्ची होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने डीएम को पत्र देकर मांग की है कि इस सड़क पर तत्काल डामर बिछाया जाए, ताकि नगर को एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर डामर बिछाने की पहले भी कई बार तैयारी की गई, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें