फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड, भाषा प्रतियोगिता में हिमानी और सुमित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) तीतरी में मैथ्स विजार्ड और भाषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय घिघरानी की हिमानी और राप्रावि सिलौनी के सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मैथ्स विजार्ड और भाषा प्रतियोगिता में राप्रावि सिलौनी की निशा ने दूसरा स्थान और राप्रावि द्वालीसेरा के प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीआरसी समन्वयक करन सिंह ने बताया कि विजेता विद्यार्थी ब्लाक स्तर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता विद्यार्थियों को संकुल संदर्भ व्यक्ति करन सिंह थापा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता के लिए कमलेश कुमार, केशर सिंह, केएन जोशी निर्णायक थे। भाषा प्रतियोगिता के लिए आइएस सामंत, मनोज सिंह नगन्याल निर्णायक थे। सीआरसी समन्वयक सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के बाद सीआरसी के समस्त अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें