फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को विकासभवन से मिलेगा मु्फ्त भोजन और फल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होटलों में महंगे दाम पर भोजन कर पाने में असमर्थ गरीबों को भोजन और फल उपलब्ध कराने के लिए विकास भवन में सामाजिक सहभागिता से डीफ्रीजर लगाया गया है। डीफ्रीजर में 24 घंटे एक स्वयंसेवक की तैनाती रहेगी। डीफ्रीजर मनदीप एजेंसी ने दिया है। भोजन की व्यवस्था एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना से की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को वित्त मंत्री ने डीफ्रिजर का उद्घाटन किया। कहा कि समारोहों और बहुत से घरों में जरूरत से अधिक भोजन बन जाता है, जिसे फेंकना पड़ता है। उस भोजन को यदि फ्रिज में रख दिया जाए तो जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जा सकता है। बताया गया कि डीफ्रिजर सामाजिक सहभागिता से भोजन और फल उपलब्ध करेगा। डीफ्रिजर में होटल, रेस्टोरेंट, व्यवसायियों और इच्छुक नागरिकों द्वारा उसी दिन की बनाई गई भोजन सामग्री रखी जाएगी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोज भोजन का परीक्षण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि फ्रिज में कोई भी व्यक्ति साफ, सुथरा भोजन और फल उपलब्ध करा सकता है। बताया कि फ्रिज के सामने दो सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं। कहा कि कोई भी निर्धन भूखा व्यक्ति भोजन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें