फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृतियों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए विशेष कार्यक्रम में बीएससी प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर और बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन के तरीके बताए गए और खासतौर पर अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी गई। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इसी वर्ष इंटर पास कर आते हैं। वह अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्रवृत्ति प्रभारी डा. विपिन चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। अब 13 सितंबर को बीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति की जानकारी दी जाएगी। डा. जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी बहुत कम होती है। यदि किसी को जानकारी हो तो वह इसमें आवेदन करने के प्रति लापरवाह बना रहता है, जबकि छात्रवृत्ति से अध्ययन में मदद मिलती है और मनोबल बढ़ता है। छात्रवृत्ति से मिलने वाली राशि से विद्यार्थी अपने लिए प्रतियोगी पुस्तकों को खरीद सकता है।

डा. जोशी ने कहा कि इस समय अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस वर्ष प्रादेशिक बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शीघ्र आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर प्राचार्य डा. डीएस पांगती, कॉलेज के कॅरिअर काउंसलर डा. प्रमोद जोशी, बीएड विभाग के डा. एसके शर्मा ने भी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बारे में अहम जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें