फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियरशीबा के खिलाडिय़ों ने झटके पांच स्वर्ण, चार रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां संपन्न स्कूल गेम्स फेडरेशन की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन शाखा के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण, चार खिलाड़ियों ने रजत पदक झटके। इन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। पदक विजेताओं का विद्यालय में स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ममता मेहता ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के आयुष, आदर्श चंद, रितिक चंद, युवराज, स्नेहा भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि अनिकेत बोरा, विवेक बिष्ट, सागर कुमार, अभिषेक ने रजत पदक हासिल किया है।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता, उप प्रधानाचार्य एम चौहान, कोच सुरेश बहादुर सिंह, जिला ताइक्वांडो सेवा समिति के सचिव नरेंद्र सिंह नगरकोटी, शारीरिक शिक्षक डीएस सौन, पंकज कांडपाल आदि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें