फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कालेज में प्रवेश का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में स्नातक प्रथम वर्ष में बुधवार तक ही प्रवेश होंगे। उसके बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश दे पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


शासन से अनुमति लेकर कॉलेज प्रशासन ने कुछ अतिरिक्त सीटें बढ़ाकर प्रवेश की प्रक्रिया को जारी रखा है। पहले निर्धारित सीटों के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में 840 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना था, लेकिन शासन से अनुमति लेकर बीए प्रथम वर्ष में मंगलवार तक 1348 विद्यार्थियों को बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जा चुका है।

प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि एक सितंबर से सभी कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा और उसी दिन से विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष में अब तक 650 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। इसी तरह बीकॉम प्रथम वर्ष में 110 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। इसके साथ-साथ एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस बार प्रवेश में विलंब हुआ है। अब कॉलेज प्रशासन हर हाल में एक सितंबर से नियमित कक्षाओं के संचालन की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें